फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी में 47, बीसीए में 71 अभ्यर्थियों के दाखिले

विज्ञापन
47 students got admission in LLB and 71 in BCA - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शुक्रवार को एलएलबी में 47 और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज (आईपीएस) के तहत बीसीए में 71 दाखिले हुए। शनिवार को बीएससी गणित एवं बायोलॉजी में प्रवेश के लिए जाएंगे। इसके लिए कटऑफ अंक जारी किए जा चुके हैं। बीएससी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 13 जुलाई को सुबह नौ बजे प्रवेश भवन बुलाया गया है।
विज्ञापन

एलएलबी में शुक्रवार को अनारक्षित वर्ग में 15, ओबीसी वर्ग में 11, एससी वर्ग में चार, आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग में पांच और कर्मचारी आश्रित कोटा में 15 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। वहीं, आईपीएस के तहत बीसीए में 71 अभ्यर्थियों के दाखिले हुए। बीसीए में प्रवेश के पहले ही सामान्य और ओबीसी वर्ग की सीटें फुल हो गईं। अब एससी-एसटी वर्ग की कुछ सीटें और स्पोर्ट्स कोटा की सीटें खाली रह गई हैं। आईपीएस के तहत अब 15 जुलाई को एमएससी न्यूट्रीशनल साइंसेज, एमवोक फैशन टेक्नोलॉजी, एमवोक मीडिया स्टडीज, बीवोक फूड टेक्नोलॉजी, बीवोक फैशन टेक्नोलॉजी, बीवोक मीडिया स्टडीज, पीजीडीसीए एवं दो वर्षीय एडवांस डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन में प्रवेश लिए जाएंगे।
मेडिकल, स्पोर्ट्स बोर्ड के समक्ष हों उपस्थित
इविवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में दिव्यांग कोटे के तहत प्रवेश के इच्छुक छात्र 15 जुलाई और बीएएलएलबी, एलएलबी, एलएलएम प्रथम वर्ष 2019-20 में दिव्यांग कोटे के तहत प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 17 जुलाई को सुबह दस बजे डीन विद्यार्थी कल्याण कार्यालय में प्रवेश से संबंधित अभिलेखों के साथ मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित हों। साथ ही स्पोर्ट्स कोटा के अभ्यर्थी स्पोर्ट्स बोर्ड के समक्ष उपस्थित हों।
विज्ञापन

इविवि में स्नातक प्रवेश
- बीएससी गणित में 13 जुलाई को सुबह नौ बजे 144 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 142 या अधिक ओबीसी, 115 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी बायोलॉजी में 13 जुलाई को सुबह नौ बजे 130 या अधिक ईडब्ल्यूएस, 141 या अधिक ओबीसी, 118.80 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
इविवि में पीजी प्रवेश
- जंतु विज्ञान में 15 जुलाई को सुबह 10 बजे 196 या अधिक अंक सभी श्रेणी
- एमएड में 17 जुलाई को सुबह 10 बजे 176 या अधिक अंक सभी श्रेणी, 166 या अधिक ओबीसी, 158 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एटी वर्ग, कर्मचारी आश्रित कोटा
- हिंदी में 15 जुलाई को सुबह 10 बजे 142 या अधिक अंक सभी श्रेणी
- प्राचीन इतिहास में 15 जुलाई को सुबह 11 बजे 163 या अधिक अंक अनारक्षित श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एटी वर्ग
- संस्कृत में 15 जुलाई को सुबह 11 बजे 115 या अधिक अंक सभी श्रेणी
- अंग्रेजी में 18 जुलाई को सुबह 9.30 बजे 140 या अधिक अंक अनारक्षित वर्ग
- गणित मेमं 15 जुलाई को सुबह 9.30 बजे 108 या अधिक अंक ओबीसी, 86 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- एमकॉम में 15 जुलाई को सुबह 10 बजे 142 या अधिक अंक सभी श्रेणी, 120 या अधिक ओबीसी, 94 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- एमकॉम में 16 जुलाई को सुबह 10 बजे 128 या अधिक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग में 15 जुलाई को सुबह 11 बजे 142 या अधिक अंक सभी श्रेणी
- टेक्सटाइल एंड अपैरल डिजाइनिंग में 13 जुलाई को सुबह 10 बजे सभी सफल छात्राएं
कॉलेजों में प्रवेश
एडीसी (कीडगंज परिसर)
- बीकॉम (केवल छात्र) में 138 या अधिक अंक सभी वर्ग, 60 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी (छात्र एवं छात्राएं) में 120 या अधिक अंक ओबीसी वर्ग, 105 या अधिक एससी वर्ग, एसटी वर्ग की सभी सीटें एससी वर्ग में परिवर्तित कर दी जाएंगी
- बीए (केवल छात्र) में 95 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
एडीसी (जीरो रोड परिसर)
- बीकॉम (केवल छात्राएं) में 135 या अधिक अंक ईब्ल्यूएस, 60 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए (केवल छात्राएं) में 76 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश 15 जुलाई को सुबह नौ बजे से)
सीएमपी डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, इनकी सीटें एससी वर्ग में परिवर्तित कर दी जाएंगी
- बीएससी गणित में 127.5 या अधिक अंक ओबीसी, 98 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी जीव विज्ञान में 99 या अधिक अंक ओबीसी, 81 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए में 145 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश 13 जुलाई को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक)
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में 20 या अधिक अंक एससी वर्ग, इसके अतिरिक्त स्पोर्ट्स, दिव्यांग, कर्मचारी पाल्य कोटा एवं कश्मीरी विस्थापित
- बीए में 130 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी बायो में 95 या अधिक अंक ओबीसी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी गणित में 105 या अधिक अंक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी होमसाइंस में 10 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश 13 जुलाई को सुबह नौ बजे से)
केपी ट्रेेनिंग कॉलेज
बीएड प्रवेश परीक्षा-2019 के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के लिए कटऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं। काउंसलिंग 15,16 , 17 एवं 18 जुलाई तक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी।
कला वर्ग- 146 या अधिक अंक सभी वर्ग, 122 या अधिक अंक एससी वर्ग, 92 या अधिक अंक शिक्षक/कर्मचारी आश्रित कोटा, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
विज्ञान वर्ग - 146 या अधिक अंक सभी वर्ग, 126 या अधिक अंक एससी वर्ग, 92 या अधिक अंक शिक्षक/कर्मचारी आश्रित कोटा, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में 15 जुलाई को सुबह नौ बजे सभी अभ्यर्थी एससी वर्ग
- एमए संस्कृत, अर्थशास्त्र, भूगोल एवं हिंदी विषय में प्रवेश प्रारंभ है। छात्राएं 15 एवं 16 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच कॉलेज से आवेदन प्राप्त एवं जमा करें।
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- बीकॉम प्रथम वर्ष सत्र 2019-20 की पहली मेरिट सूची में शामिल छात्राओं के प्रवेश की अंतिम तिथि 16 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे तक है। इसके बाद प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा। एससी वर्ग के के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे 16 जुलाई तक प्रवेश करा लें।
आर्यकन्या डिग्री कॉलेज
सभी छात्राएं बीए, बीकॉम, एमए राजनीतिशास्त्र, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, संगीत (गायन), संस्कृत, हिंदी, शिक्षाशास्त्र में प्रवेश के लिए सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक कॉलेज में संपर्क करें। 15 जुलाई को बीकॉम की पहली कटऑफ लिस्ट जारी होगी।
हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज
बीवोक में प्रवेश की तिथि 22 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। कॉलेज तीन ट्रेड जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, फैशन डिजाइन एंड एंब्राएडरी एवं साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी में बीवोक करवाता है। पहले इन सभी कोर्स में दाखिले की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित थी लेकिन अब इन सभी कोर्स में दाखिले 22 जुलाई तक लिए जाएंगे। इसके लिए कॉलेज से ही फॉर्म मिलेंगे।
सीएमपी में बीएएलएलबी में 15 से दाखिला
सीएमपी डिग्री कॉलेज में बीएएलएलबी में 15 जुलाई से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी श्रेणी में 165 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को 15, 16 एवं 17 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक विधि परिसर में स्कोर कार्ड के साथ काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना है।
कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज
बीएससी जीव विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, शारीरिक शिक्षा, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी एवं बीकॉम में प्रवेश के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। इच्छुक छात्र कॉलेज के काउंटर से सुबह 10 से 12 बजे के बीच फॉर्म प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।
एमएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा रद्द
कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार के अनुसार एमएससी कृषि की 14 जुलाई को प्रस्तावित एमएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा से संबंधित अगली सूचना जल्द ही जारी की जाएगी।
कैंपस
इविवि में बीएलएलबी दूसरे, तीसरे एवं छठवें सेमेस्टर, एलएलबी दूसरे (नया एवं पुराना पाठ्यक्रम), चौथे सेमेस्टर (पुराना पाठ्यक्रम) और एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2019 का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है, जो इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें