पांच लोगों को कारण बताओ नोटिस
लालगोपालगंज। इस घपले से बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बड़ा सवाल यह है कि खाताधारक की मृत्यु के बाद किसके आदेश से चेकबुक जारी की गई। साथ ही बिना सत्यापन के लाखों रुपये दूसरे खातों में कैसे ट्रांसफर हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा गठित कमेटी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर ऋण अधिकारी (वर्तमान तैनाती बहरिया), तत्कालीन ऑपरेशन अधिकारी और दो कर्मचारी समेत टायनी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
प्रकरण मेरे संज्ञान में आने के बाद ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। विभाग द्वारा गठित टीम जांच कर रही है। संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी हुआ है।
- शुभजीत, शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, लालगोपालगंज
जांच चल रही है। घर का कोई व्यक्ति इस घटना में संलिप्त है। कुछ पैसे की रिकवरी भी हुई है, कार्रवाई होगी।
- मनोज कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा