फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अतीक के अकाउंटेंट समेत 44 हिस्ट्रीशीटरों ने थाने में लगाई हाजिरी, बोले- अब से नहीं करूंगा अपराध...

Mon, 19 May 2025 05:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद का अकाउंट रहा सीता राम शुक्ला समेत 44 हिस्ट्रीशीटर ने रविवार को थाने में हाजिरी लगाई है। इन हिस्ट्रीशटर ने शपथ में कहा कि, अपराध नहीं करुंगा और ना ही किसी अपराधी का सहयोग करुंगा।
विज्ञापन
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद का अकाउंट रहा सीता राम शुक्ला समेत 44 हिस्ट्रीशीटर ने रविवार को थाने में हाजिरी लगाई है। इन हिस्ट्रीशटर ने शपथ में कहा कि, अपराध नहीं करुंगा और ना ही किसी अपराधी का सहयोग करुंगा। जो भी अपराध करेगा उसकी सूचना थाने में देंगे।

पुलिस कमिशनर ने प्रयागराज मे हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने का निर्देश दिया था। इसके बाद डीसीपी अभिषेक भारती ने एसीपी को हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह के सत्यापन की निगरानी की ज़िम्मेदारी दी। रविवार को खुल्दाबाद थाना परिसर में सीता राम शुक्ला, बच्चा पासी समेत 21 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को तलब किया गया। वहीं, शाहगंज में 13 हिस्ट्री्शीटर और कोतवाली थाने में मोनू शाश्वत समेत 10 हिस्ट्रीशीटरों को थाने में हाजिरी के लिए बुलाया गया। थाने में आने के बाद इन सभी हिस्ट्रीशीटरों की कुशलता लेने के के बाद सख्त हिदायत दी गई।

विज्ञापन


कहा कि अगर वह भविष्य में दोबारा अपराध करेंगे तो उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। लेकिन, अगर स्वयं में सुधार लाया जाए तो इससे राहत मिल सकती है। इसलिए वह स्वयं में सुधार लाएं और सामान्य जीवन व्यतीत करें। साथ ही आपराधिक गतिविधियों को रोकने में पुलिस का सहयोग करें। बुलाने पर थाने में आकर हाजिरी लगाएं। ताकि पुलिस के समक्ष इनकी छवि ठीक हो सके। प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की वर्तमान गतिविधियों के बारे में पूछकर उसका रिकॉर्ड तैयार किया है। रविवार दोपहर सभी हिस्ट्रीशीटरों को शपथ दिलाई गई कि कोई भी अपराध नहीं करेंगे, न ही किसी अपराधी का सहयोग करेंगे। जो भी अपराध करेगा उसकी सूचना थाने में देंगे तथा ईमानदारी से मेहनत कर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें