फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सड़े अंडे के बीच 55 लाख की 435 पेटी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 01 Feb 2026 04:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के आरोप में दो तस्करों को जौनपुर के मछलीशहर स्थित आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के आरोप में दो तस्करों को जौनपुर के मछलीशहर स्थित आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी डीसीएम में सड़े अंडे व ट्रे के बीच शराब छिपाकर तस्करी कर रहे थे। मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस दीन दयाल नगर निवासी आरोपी पंकज और वाराणसी के पांडेयपुर निवासी प्रिंस श्रीवास्तव के कब्जे से पुलिस ने शराब की 435 पेटी बरामद की है।

विज्ञापन


बरामद पेटी की अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ को सूचना मिली कि हरियाणा व चंडीगढ़ से एक आइसर डीसीएम में लदी अवैध अंग्रेजी शराब को जौनपुर हाईवे के रास्ते मछलीशहर की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक जय प्रकाश राय की टीम ने उक्त आरोपियों को दबोच लिया।

डीसीएम की सघन तलाशी के दौरान लदे सड़े अंडे व खाली ट्रे की आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब को छिपाकर रखा गया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अंग्रेजी शराब की तस्करी का उनका एक सक्रिय गिरोह है। जिसका सरगना हरियाणा कुरुक्षेत्र के थानेसर सेक्टर-30 निवासी प्रवीन कुमार और चंडीगढ़ सेक्टर-22 निवासी राजेंद्र सिंह है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से होता है संपर्क

एसटीएफ के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि उक्त शराब को हरियाणा से लोड कराया गया था। जिसे वह उनके बताए हुए स्थान पर बेचने व पहुंचाने के लिए ले जा रहे थे। अधिक लाभ के लिए अवैध शराब को बिहार व झारखंड में ले जाकर बेचा जाता है। विभिन्न राज्यों के स्थानीय शराब तस्करों व सप्लायरों की हरियाणा व पंजाब के गिरोह से आपस में सोशल मीडिया के माध्यम से वार्ता होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें