फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की सुरक्षा में तैनात हुए पांच एडिशनल एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी की सुरक्षा में पांच एडशिनल एसपी
विज्ञापन

0 12 सीओ किए गए तैनात, 25 इंस्पेक्टर भी लगे
0 पुलिस ने एसपीजी जवानों संग किया रिहर्सल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के शहर आगमन के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था में 17 पुलिस अफसर तैनात किए गए हैं। इनमें पांच एडिशनल एसपी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले उनके कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन

प्रियंका रविवार रात सड़क मार्ग से लखनऊ से जिले में पहुंचीं। इससे पहले दिनभर पुलिस अफसर उनकी सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करने में जुटे रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पांच एडिशनल एसपी, 12 सीओ व 25 इंस्पेक्टर तैनात किए जाने का निर्णय लिया गया। विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की सुरक्षा का जिम्मा एडिशनल एसपी के हवाले किया गया। इनके सहयोग के लिए 12 सीओ व 25 इंस्पेक्टरों को भी लगाया गया है। साथ ही काफी संख्या में पुरष व महिला कांस्टेबल भी तैनात किए गए हैं। इनमें से एक सीओ जलयात्रा के दौरान प्रियंका की मोटरबोट के साथ पायलटिंग करेंगे। एसपी प्रोटोकॉल आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में लगेे सभी अफसरों व कर्मियों को शाम तक उनके ड्यूटी प्वाइंट बता दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें