यूपी बोर्ड 60 फीसदी कॉपी जांची, अब रिजल्ट की तैयारी
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की अब तक 60 फीसदी से अधिक कॉपी जांची जा चुकी है। कॉपियों के मूल्यांकन में तेजी के बीच अब बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तैयारी तेज हो गई है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि कई जिले में तो 70 से 80 फीसदी कॉपी जांची जा चुकी हैं। प्रयागराज में मूल्यांकन के सातवें दिन कुल 1.25 लाख कॉपी जांची गई। अब जिले में कुल मिलाकर 708494 कॉपी जांची जा चुकी है। जिले में अब 702619 कॉपी जांची जानी शेष है। शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सबसे अधिक 31588 कॉपी जांची गई।