फोटो
पंत संस्थान के सात एमबीए छात्रों का कैंपस चयन
प्रयागराज। जीबी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान में हुए प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान के सात एमबीए छात्रों का चयन आदित्य बिड़ला ग्रुप के स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस में एरिया मेनेजर के पद पर छह लाख रूपए के सालाना पैकेज पर किया गया। चयनित प्रबंधन छात्रों में प्रांजल पाण्डेय, अश्वनी पाण्डेय, श्रद्धा शुक्ला, अभिषेक यादव, शुभम त्रिपाठी, इशिका राय और नम्रता मौर्या शामिल हैं। प्रबंधन के यह छात्र देश के अलग-अलग भागों में अपनी सेवाएं देंगे। संस्थान की प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. रेवा सिंह ने यह जानकारी दी। संस्थान के निदेशक प्रो. बद्री नारायण ने चयनित छात्रों को बधाई दी है।