नीलकंठ तिवारी को लोकसभा प्रभारी बनाने पर जताई खुशी
प्रयागराज। सूबे के विधि मंत्री नीलकंठ तिवारी कोे इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई है। पार्टी नेता एवं क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी मृत्युंजय तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में कहा गया कि नीलकंठ तिवारी पुराने कार्यकर्ता एवं छात्रनेता रहे हैं। उन्हें प्रभार सौंप देने से इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा का डंका बजेगा। बैठक में रमेश मिश्र, राजेंद्र पांडेय, मनोज तिवारी, रमेश केसरी, प्रदीप महरा, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।