फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकारियों ने चमकाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

00
निरंकारियों ने चमकाया एसआरएन अस्पताल
0 निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की जयंती पर जुटे भक्त
प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में शनिवार को आने वाला हर कोई स्वच्छता को देेखकर चकित था। मरीजों और तीमारदारों के लिए यह एक सुखद आश्चर्य रहा। पूरे परिसर में कहीं कोई गंदगी नहीं थी। दरअसल संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने देशव्यापी स्वच्छता अभियान के क्त्रस्म में अस्पताल परिसर को चमकाया।
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की जयंती पर जुटे निरंकारी भक्तों ने जन स्वच्छता अभियान के साथ पौधरोपण भी किया। जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव और सेवादल स्थानीय संचालक त्रिलोकी नाथ के निर्देशन में जुटे निरंकारियों ने सुबह सात से नौ बजे तक अस्पताल परिसर की व्यापक सफाई की।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डा. उज्ज्वल कुमार ने निरंकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा, संत निरंकारी मिशन का यह सामाजिक कार्य इंसान को जागरूक करने के साथ स्वच्छता के प्रति संदेश भी देता है कि हमारा वातावरण तभी स्वच्छ होगा, जब हम स्वयं इसका पालन करेंगे। प्रदूषण भीतर हो या बाहर, दोनों हानिकारक होती है। घरों की तरह ही नगरों की सफाई भी रोजाना होनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.एसपी सिंह, अधीक्षक डा.अरुण कुमार श्रीवास्तव, उपाधीक्षक डा.गौतम त्रिपाठी, स्वास्थय निरीक्षक डा. संजीव कुमार सिंह, रोशन लाल भाटिया, सुखदेव सिंह, त्रिलोकी नाथ, किशन कुमार आदि मौजूद थे। जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें