फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा में प्रोफेसर के चार पदों का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोफेसर के चार पदों का परिणाम घोषित
विज्ञापन

0 चिकित्सा शिक्षा में विभाग में सीधी भर्ती के तहत हुआ चयन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रोफेसर के चार पदों के परिणाम घोषित कर दिए। इसमें प्रोफेसर पीउियाट्रिक्स के दो और प्रोफेसर एनेस्थीसियोलॉजी एवं प्रोफेसर पैथोलॉजी के एक-एक पद शामिल हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स के दो अनारक्षित पदो पर सीधी भर्ती के लिए तीन अक्तूबर को साक्षात्कार हुआ था, जिसमें भावना तिवरी और मुकेश वीर को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया। इसके अलावा प्रोफेसर एनेस्थीसियोलॉजी के एक अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती चार अक्तूबर को इंटरव्यू हुआ था और इसमें अंशुल जैन को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया। इसके अलावा चार अक्तूबर को ही आचार्य पैथोलॉजी के एक पद पर पूजा अग्रवाल का चयन हुआ है। वहीं, प्रोफेसर सामान्य मेडिसिन के एक पद के लिए हुए साक्षात्कार में शामिल पांच अभ्यर्थियों में कोई भी न्यूनतम अर्हता अंक नहीं पा सका और यह पद खाली रह गया। इस पद को पुनर्विज्ञापित किए जाने किए जाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें