फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपलआईटी के स्थापना दिवस पर विविध आयोजन आज
विज्ञापन

इलाहाबाद। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के 19वें स्थापना दिवस पर शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेधावी छात्रों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्थापना दिवस पर संस्थान की ओर से डीन प्रो. अनुपम अग्रवाल वर्ष 2016-17 के लिए एडामेंट पदक की घोषणा करेंगे। जिमखाना क्लब की ओर से नृत्य, गीत सहित छह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इस दौरान साहित्यिक समिति की ओर से कवि सम्मेलन में कवि कविता पाठ करेंगे। दिनभर चलने वाले कार्यक्रम शुभारंभ जाने-माने वैज्ञानिक एवं कुवेम्पु विवि कर्नाटक के पूर्व कुलपति प्रो. के. चिदानंद गौड़ा करेंगे। वह संस्थान के निदेशक प्रो. पी नागभूषण के साथ पौधरोपण भी करेंगे। निदेशक की ओर से इस मौके पर इफरवेसेंस की वेबसाइट का उद्घाटन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें