फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्त विवि में दीनदयाल रिसर्च सेंटर बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्त विवि में जल्द बनेगा दीन दयाल रिसर्च सेंटर
विज्ञापन

0 विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
0 अब आगरा की जगह मथुरा में की जाएगी क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में जल्द ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय रिसर्च सेंटर ऑफ डिस्टेंस एजूकेशन की स्थापना की जाएगी। इसमें महत्वपूर्ण शोध कार्य किए जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को हुई मुक्त विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय अध्ययन पीठ की स्थापना का निर्णय लिया गया। दोनों केेंद्रों में काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। विश्वविद्यालय में दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति में व्याख्या मामला का आयोजन पहले ही शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन

कार्यपरिषद ने पश्चिमी क्षेत्र में स्थित आगरा क्षेत्रीय केेंद्र के स्थान पर मथुरा में क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना का निर्णय लिया। मथुरा में नए केंद्र का उद्घाटन 22 जुलाई को प्रस्तावित है। इस दौरान संबंधित क्षेत्रीय केंद्र के तहत आने वाले अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों की कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में प्रमाण-पत्र, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों को प्राथमिक स्तर पर वरीयता प्रदान करते हुए ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया। पेपरलेस एवं पर्यावरण संरक्षण की संकल्पना को साकार रूप प्रदान करने और डिजिटिलाइजेशन को विश्वविद्यालय में आत्मसात करने के लिए मुद्रित सूचना विवरणिका के स्थान पर ई-सूचना विवरणिका उपलब्ध कराने के निर्णय को कार्यपरिषद ने अपनी स्वीकृृति प्रदान की। कार्यपरिषद् ने व्यवसायपरक एवं कौशल युक्त कार्यक्रमों के तहत 20 से अधिक नये कार्यक्रमों के सत्र 2017-18 से संचालन की अनुमति प्रदान की, जिनमें प्रमुख रूप से हॉस्पिटेलिटी एंड होटल मैनेजमेंट, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, बागवानी, ऑरगेनिक फार्मिंग, मधुमक्खी पालन एवं योगा में प्रमाणपत्र, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें