फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैट में बंद 41 चेकपोस्ट जीएसटी में शुरू होंगे

Tue, 13 Mar 2018 11:19 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी लागू होने के  बावजूद टैक्स चोरी से आने वाले माल पर नियंत्रण नहीं लग रहा है। दूसरे प्रदेशों से प्रतिदिन सैकड़ों गाड़ियों में इस तरह का माल पहुंच रहा है। इसकी वजह से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने वाणिज्य कर विभाग के वर्ष 2008 में वैट लागू होने पर बंद की गईं 88 चेकपोस्ट में 41 को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। इन चेकपोस्टों पर रेडियो फ्रिकवेंसी आईडी (आरएफआईडी) रीडर लगाया गया है। यहां से प्रदेश में प्रवेश करने वाली माल लदी गाड़ियों में खास तरह की चिप लगाई जाएगी, जिसके जरिए उसका मुवमेंट पता चलेगा और माल कहां उतर रहा है, इसकी जानकारी अफसरों को मिलती रहेगी।
विज्ञापन


इस तरह की शिकायतें काफी अधिक आ रही हैं कि दूसरे प्रदेशों से माल उत्तर प्रदेश के जिस शहर के लिए बुक हो रहा है, वहां न जाकर दूसरे जिलों में उतारा जा रहा है। उदाहरण के लिए प्रपत्रों में माल कानपुर की किसी फर्म के लिए बुक है लेकिन उसे इलाहाबाद में उतारा जा रहा है। बिना ई-वे बिल के भी माल मंगाने की लगातार शिकायत आ रही हैं। ऐसे में कर चोरी रोक लगाने के लिए चेकपोस्टों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में एडीशनल कमिश्नर मुख्यालय आंजनेय कुमार सिंह सभी जोनल एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 को आदेश जारी कर दिया है। इन चेकपोस्टों पर आरएफआईडी रीडर लगाने वाली कंपनी के एक प्रतिनिधि के साथ विभाग के अफसर भी तैनात रहेंगे।

उन्होंने एडिशनल कमिश्नरों को निर्देश दिया है कि अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले चेकपोस्ट पर लगाए गए आरएफआईडी रीडर के भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी नामित करें और सत्यापन रिपोर्ट 19 मार्च तक मुख्यालय को भेजें ताकि उसके बाद चेकपोस्टों पर काम शुरू हो सके। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण के संयोजक संतोष पनामा का कहना है कि नियम अच्छे बनाए जाते हैं लेकिन उसके बाद अफसर व्यापारियों का शोषण करते हैं। चेकपोस्ट पर भी ऐसा ही होगा। व्यापारियों का शोषण न हो, इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन



इन जिलों में काम करेंगे चेकपोस्ट
गाजियाबाद में मोहन नगर, लोनी, विजय नगर, बहराइच में रुपईडीहा, खीरीलखीमपुर में गौरीफंटा, नोएडा आईसीडी, आगरा में फतेहपुर सीकरी, सैय्या, सोनभद्र में बभनी, मिर्जापुर में औडीमोड़, ड्रमंडगंज, इलाहाबाद में चौखटा, बरेली में आमटांडा, पीलीभीत में मझोला, अमिरया, चंदौली में नौबतपुर, बलिया में भरौली, गाजीपुर में बारा, बागपत में गौरीपुर, सहारनपुर में शाहजहांपुर, बड़क्ला, मुजफ्फरनगर में कैराना, हरिनगर, भूराहेड़ीग्राम, झांसी में रक्सा, अम्बावाय, बरुआसागर, ललितपुर में मसौरा, महोबा में श्रीनगर, कुशीनगर में तमकुहीराज, महाराजगंज में सोनौली, सिद्धार्थ नगर में बढ़नी, मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा, रामपुर में कौशलगंज, बिजनौर में भागूवाला, कौड़िया, मथुरा में कोटवन, मुगर्रा, इटावा में उदी, सोनभद्र में विंडमगंज, देवरिया में मेहरौना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें