इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि)
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अब प्रयागराज के 22 अस्पतालों में अपना इलाज कर सकेंगे। इविवि के पैनल से चार नए अस्पताल एवं एक जांच केंद्र जुड़ गया है। इन अस्पतालों एवं जांच केंद्रों पर सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) द्वारा निर्धारित दरों पर शिक्षकों, कर्मचारियों एवं पेंशनरों को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाती है।
डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह के अनुसार वर्तमान में 18 असपताल (नर्सिंग होम) एवं छह जांच केंद्र इविवि के पैनल में शामिल हैं। यहां इलाज की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है। अब इनमें चार नए अस्पताल एवं एक जांच केंद्र को भी जोड़ लिया गया है। ऑर्थोपैडिक सर्जरी के लिए गीता हॉस्पिटल टैगोर टाउन, दंत चिकित्सा के लिए मारुति डेंटल क्लीनिक सिविल लाइंस, नेत्र चिकित्सा के लिए दुआ आई हॉस्पिटल सिविल लाइंस एवं उदर चिकित्सा के लिए द्विवेदी नर्सिंग होमम्म्योर रोड को पैनल में शमिल किया गया है। वहीं, जांच केंद्र के रूप में यूनाइटेड डयोग्नोस्टिक सिविल लाइंस को जोड़ा गया है।