कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के स्किल टेस्ट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, परीक्षा में कुल 3944 सफल हुए। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी में कुल 1158 एवं ग्रेड डी में 2786 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। स्किल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। स्टेनोग्राफर-2018 परीक्षा 15 अप्रैल 2019 को हुई थी। परीक्षा में स्किल टेस्ट के लिए स्टेनोग्राफर ग्रेड सी में 9956 एवं ग्रेड डी के लिए 12893 अभ्यर्थी सफल हुए थे। स्किल टेस्ट में ग्रेड सी में 4321 एवं ग्रेड डी में 5343 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।