फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2018 में बढ़ गए 3919 पद

Thu, 11 Apr 2019 02:00 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
ssc constable gd 2018
विज्ञापन

खुशखबरी

विज्ञापन


 एसएससी की ओर से पदों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद कुल 58373 पद हुए
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्रीय सुरक्षाबलों के लिए होने वाली कांस्टेबल (सिपाही) जीडी भर्ती परीक्षा-2018 के पदों की संख्या में 3919 पदों की बढ़ोतरी की है। आयोग की ओर से पहले घोषित 54954 पदों के सापेक्ष अब पदों की संख्या 58373 हो गई है। बुधवार को आयोग की ओर से जारी सूचना में अब पुरुष वर्ग में कुल पदों की संख्या 50066 एवं महिला वर्ग में पदों की संख्या 8307 कर दी गई है।

बता दें कि कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा-2018 के लिए ऑनलाइन परीक्षा 11 फरवरी से 11 मार्च 2019 के बीच कराई जा चुकी है। परिणाम 31 मई को घोषित किए जाएंगे। उत्तर कुंजी जल्द ही आयोग की आफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके बाद परीक्षार्थियों से आपत्ति मांगी जाएगी। परीक्षार्थियों से आपत्ति लेने के बाद उनके निराकरण के बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांस्टेबल जीडी-2018 परीक्षा में पदों का विवरण
आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में पुरुष वर्ग में बीएसएफ में 14436, सीआईएसएफ में 180, सीआरपीएफ में 19972, एसएसबी में 8931, आईटीबीपी में 3091, एआर में 3076, एनआईए में 08, एसएसएफ में 372 पद शामिल हैं। महिला वर्ग में बीएसएफ में 2548, सीआईएसएफ में 20, सीआरपीएफ में 1594, एसएसबी में 2025, आईटीबीपी में 545, एआर में 1500, एसएसएफ में 75 पद शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें