फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नामजद समेत 38 पर एफआईआर, तीन गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2019 12:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

शिवकुटी के रसूलाबाद मेें डांस करने को लेकर हुए विवाद के बाद हुए बवाल के मामले में छह नामजद समेत 38 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उधर, दूसरे दिन एहतियातन मौके पर पीएसी तैनात रही। इससे स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। घटना 22 फरवरी की रात की है। रसूलाबाद में मेहंदौरी हौलीपार में रात 10.30 बजे के करीब डीजे पर डांस करने को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। शोरगुल सुनकर दोनों पक्षों से लोग जुट गए।

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण स्थित तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान कुछ युवकों व महिलाओं ने ईट पत्थर भी चलाए। जिससे भगदड़ मच गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स लेकर एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। इसके बाद मामला शांत हुआ। शनिवार सुबह पुलिस की ओर से मामले में एफआईआर दर्ज की गई। शिवकुटी थाने के दरोगा अली की तहरीर पर दोनों पक्षों के छह युवकों को नामजद करते हुए कुल 38 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। तहरीर में आरोप है कि रात में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पक्ष के गुफरान खान, मो. आशिफ, शाकिब, सलमान व चाका समेत 15 व दूसरे पक्ष से राहुल चौधरी व उसके 20 अज्ञात साथी लाठी-डंडा लेकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही उपद्रवी भाग निकले। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि छह नामजद व 35 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नामजद आरोपी दबोच गए
उधर बवाल शांत होने के बाद पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश शुरू की। मेहंदौरी चौकी इंचार्ज राजीव सिंह फोर्स लेकर रात भर उपद्रवियों की तलाश में जुटे रहे। सुबह रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ताबड़तोड़ दबिश दी और तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें गुफरान, मो. आशिफ व शाकिब शामिल रहे। उन्होंने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें