सीएमओ की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय आदि में बेड खाली हैं। जिले में प्लेटलेट्स की भी कोई कमी नहीं है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मौसम में बदलाव के साथ उम्मीद थी कि डेंगू और वायरल पर लगाम लग सकेगी, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। बुधवार को शहर के वाईएमसीए स्कूल में डेंगू से एक और वायरल से चार शिक्षक पीड़ित मिले। साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों में डेंगू के 37 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 938 तक पहुंच गई है। जबकि करीब 50 मौतें डेंगू और वायरल से हुई हैं।
विज्ञापन
फिलहाल 29 मरीज बेली, काल्विन, एसआरएन के साथ ही शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 25 मरीज घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। सीएमओ की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय आदि में बेड खाली हैं। जिले में प्लेटलेट्स की भी कोई कमी नहीं है। ब्लडबैंक में पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेट्स उपलब्ध है। डोनर न होने पर भी प्लेटलेट्स उपलब्ध कराई जा रही है।