फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 369 दिव्यांग बच्चे उपकरण के लिए चिह्नित

Tue, 15 Sep 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करछना। बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर में सोमवार को दिव्यांग बच्चों के सहायक उपकरण के लिए आयोजि
विज्ञापन
श्री बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर में सोमवार को मेजरमेंट कैंप का आयोजन हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के निर्देशन में यह शिविर लगा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण दिए जाएंगे। एलिम्को कानपुर के सहयोग से बच्चों का परीक्षण किया गया। शिविर में कुल 373 बच्चों का परीक्षण हुआ। इनमें से 369 दिव्यांग बच्चों को उपकरण के लिए चिह्नित किया गया। पीएम श्री योजना के 40 बच्चे भी इसमें शामिल थे। इस मौके पर विकास पांडेय, एलिम्को पुनर्वास विशेषज्ञ आदर्श द्विवेदी, प्राची कुशवाहा, ऑडियोलॉजिस्ट सजीव कुमार, आशू शुक्ला, ओम द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव और प्रधानाचार्य मनीष कुमार तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें