फोटो परिचय। हंडिया तहसील सभागार में शपथ लेते नगर पंचायत हंडिया के नामित सभासद
- फोटो : Samvad
तहसील सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शासन द्वारा नगर पंचायत हंडिया के नामित सभासदों को कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। तहसीलदार हंडिया विनय कुमार बरनवाल ने नामित सभासद डॉ. क्रांति तिवारी, राजीव बिंद एवं पूर्ण चंद्रा को शपथ दिलाते हुए कहा कि जिम्मेदारी के पालन से ही पद की गरिमा कायम रहेगी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेशचंद्र पांडेय, संतोष कुमार शुक्ला, सैफुल अब्बास, रश्मि सिंह, राकेश बिंद, बालकृष्ण शुक्ला, ज्ञानेंद्र सिंह, चंद्रमणि मिश्रा, सागर त्रिपाठी मौजूद रहे।