फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB : आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर होगी नियुक्ति, जारी किया गया नोटिफिकेशन

Sun, 24 Aug 2025 02:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर नियुक्ति का निर्णय लिया है। इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें उत्तर मध्य रेलवे के 16 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से 14 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
RRB Railway Job 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर नियुक्ति का निर्णय लिया है। इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें उत्तर मध्य रेलवे के 16 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से 14 अक्तूबर तक चलेगी। शैक्षिक योग्यता स्नातक मांगी गई है।

रेलवे की वेबसाइट indianrailways.gov.in पर शॉर्ट नोटिस देखी जा सकती है। सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए एक जनवरी 2025 तक न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है।

अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियाें को आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-छह के तहत 35,400 रुपये प्रति माह प्रारंभिक वेतन मिलेगा।

इसके साथ ही रेलवे में नौकरी के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। इसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है।

आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन अभिजीत सिंह ने बताया कि आवेदक आधार कार्ड का उपयोग कर प्राथमिक जानकारी सत्यापित करें। आधार में नाम और जन्मतिथि दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र से पूरी तरह मेल खानी चाहिए। आवेदन से पहले आधार को नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली) के साथ अपडेट करना अनिवार्य है।

जोनवार आवंटित पदों की संख्या

मध्य रेलवे-25, पूर्व तट रेलवे-24, पूर्व मध्य रेलवे-32, पूर्व रेलवे-39, उत्तर मध्य रेलवे-16, पूर्वोत्तर रेलवे-9, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे-21, उत्तर रेलवे-24, उत्तर पश्चिम रेलवे-30, दक्षिण मध्य रेलवे-20, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे-26, दक्षिण पूर्व रेलवे-12, दक्षिणी रेलवे-24, दक्षिण पश्चिम रेलवे-24, पश्चिम मध्य रेलवे-7, पश्चिमी रेलवे-35।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें