चेहरा देखकर होंगी यह जांचें
ब्लड प्रेशर, मीन आर्टेरियल प्रेशर, हार्ट रेट, एचआरवी पैरामीटर, आक्सीजन सेचुरेशन, एसपीओटू, रेस्पीरेशन रेट, पल्स रेस्परेटरी, पीआरक्यू, स्ट्रेस इंडेक्स, एसएनएस इंडेक्स, पीएनएस इंडेक्स, कार्डियक आउटपुट, कार्डियक इंडेक्स, स्ट्रोक वैल्यूम, आरबीएस, हीमोग्लोबिन, मीन प्लाज्मा ग्लूकोज, एचबीएवन सी, एचडीएल/एलडीएल, वीएलडीएल, टोटल कोलस्ट्रोल, फैट, बाॅडी माॅस, बाॅडी फैट माॅस, वीस्कैरल बाॅडी फैट, बाॅडी सरफेस एरिया, प्रोटीन, बीएमआर, बीएमआई, एसजीओटी, एसजीपीटी, जीजीपीटी, फैटी लीवर आदि की जांच हो सकेगी।
120 किलोमीटर तक भेज रहे ड्रोन
एमएनएनआईटी के पुराछात्र किशन तिवारी ने ड्रोन के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। कोरोना काल से वह देशभर के अलग-अलग हिस्सों में ड्रोन की सेवा दे रहे हैं। कोराना महामारी के वक्त ड्रोन से दवाएं पहुंचाई गईं। इस क्षेत्र में लगातार काम करते हुए अब वह आठ किलो की सामग्री 120 किलोमीटर तक भेजने में सक्षम हैं। सरकारी से लेकर निजी स्तर पर उनके ड्रोन का प्रयोग हो रहा है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों और झारखंड व ओडिशा के दुर्गम इलाकों में वह ड्रोन की सेवा दे रहे हैं। मूलत: देवरिया के रहने वाले किशन ने 2019 में एमएनएनआईटी से बीटेक किया था।
नवाचार को मिला मिला मंच
दो दिवसीय स्टार्टअप संगम में नवाचार को मंच मिला। इसमें उद्योग विशेषज्ञों, स्टार्टअप संस्थापकों, छात्रों और निवेशकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त करना और युवा उद्यमियों को प्रेरित करना था। एमटेक सीईओ श्याम कुमार ने स्टार्टअप को निवेशकों के सामने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के टिप्स दिए।बायोटेक्नोलॉजी विभाग के डॉ. इमरान ने सफल स्टार्टअप की यात्रा बताई। आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर जे. रामकुमार ने छात्रों को उनके नवाचारों और विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का तरीका बताया। कैशक्राई के संस्थापक और प्रबंध निदेशक भानु प्रताप सिंह ने अपनी सफलता की प्रेरणादायक कहानी सुनाई। कार्यक्रम में इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन हब के निदेशक मंडल के सदस्य प्रो. आरपी तिवारी, प्रो. बसंत कुमार, प्रो. अनिमेश कुमार ओझा, डॉ. अनुभव रावत, डॉ. राम कुमार मिश्रा, डॉ. संजय कुमार, प्रदीप सिंह, सूरज तिवारी, रवि पांडेय आदि थे।