70 करोड़ से पीडीए इन सड़कों का करेगा चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण
- कोठापार्चा से रामभवन चौराहे तक
- नए यमुना ब्रिज के नीचे से एडीसी से हटिया चौराहे तक
- ईसीसी से कोठापार्चा चौराहे तक
- कोठापार्चा से थाना कीडगंज के रास्ते नए यमुना ब्रिज तक
- सुलाकी चौराहे से मुट्ठीगंज थाने के रास्ते बलुआघाट चौराहे तक
- आईईआरटी चौराहे से बख्शी बांध तक रामप्रिया मार्ग
चार करोड़ से बनेगा 12 कमरे का अतिथि गृह
प्रयागराज मेला प्राधिकरण की जार्जटाउन स्थित जमीन पर 12 कमरे के अतिथि गृह का निर्माण होगा। इसके लिए चार करोड़ रुपये के बजट का अनुमोदन हुआ है। वहीं, सिविल लाइंस स्थित पर्यटन विभाग के होटल इलावर्त और होटल त्रिवेणी दर्शन में 20-20 कमरों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा वन विभाग झूंसी की ओर से साइड गंगा नदी तटीय क्षेत्र, फाफामऊ गंगा नदी तटीय क्षेत्र, नैनी गंगा नदी तटीय क्षेत्र में ट्री-गार्ड सहित पौधरोपण का काम किया जाएगा।
महाकुंभ के पहले फोर लेन हो जाएगा लखनऊ मार्ग
बैठक में महाकुंभ-2025 के पूर्व प्रयागराज-रायबरेली-लखनऊ राजमार्ग पर रायबरेली-प्रयागराज खंड को फोर लेने कर एक लिंक रोड बनाने का कार्य, प्रयागराज में बनाई जा रही रिंग रोड, सिक्स लेन ब्रिज तथा प्रयागराज-गोरखपुर सेक्शन वाया जौनपुर-आजमगढ़ राजमार्ग संबंधित सभी कार्य करने की बात कही गई। इसके अलावा प्रयागराज-वाराणसी मार्ग, प्रयागराज-अयोध्या मार्ग, प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग व लोक निर्माण विभाग की ओर से 18 मार्गों पर कराए जा रहे काम के साथ ही सीमेंट गार्ड और पौधरोपण कराया जाएगा।
ये कार्य भी प्रस्तावित
- 13.50 किमी. रिवर फ्रंट डेवलपमेंट
- तीन लाख पौधे रोपे जाएंगे
- दो हजार की क्षमता वाली टेंट सिटी
- 15 खोया पाया केंद्र
- एक हजार शटल बस का संचालन