फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी क्षमता की केबल कटी, पुराने शहर के हजारों घरों में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। 33 केवी क्षमता की अंडर ग्राउंड केबल कटने से बृहस्पतिवार को पुराने शहर के दर्जन भर इलाकों की बिजली गुल हो गई। सेना के लिए फाइवर केबल बिछाने के दौरान बिजली की यह केबल कट गई। जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग ने काम रोकवा दिया है। जहां केबल कटी है, वहां बारिश की वजह से जल भराव होने के कारण अभी मरम्मत का कार्य आरंभ नहीं कराया जा सका है। वहां आपूर्ति बहाल होने से में समय रहने की बात कही जा रही है। फिलहाल दूसरे फीडरों से एक-एक घंटे की वैकल्पिक सप्लाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की एचएससीएल कंपनी इन दिनों सेना के लिए फाइवर केबल बिछाने का काम कर रही है। बृहस्पतिवार को लाइन डालने के लिए खुदाई कराई जा रही थी। इसी दौरान पानी टंकी चौराहा से मछली बाजार जाने वाले मार्ग पर कैंट से जुड़ी 33 केवी अंडरग्राउंड केबल कट गई। इससे खुल्दाबाद,गाड़ीवान टोला, काटजू रोड, नुरुल्लाह रोड का कुछ हिस्सा, दायराशाह अजमल, अहमदगंज समेत कई इलाके की बत्ती गुल हो गई।
इससे हजारों घरों में अंधेरा छा गया है। बिजली न होने से पुराने शहर के बड़े हिस्से में शाम को पानी भी नहीं आया। एक्सईएन एलपी चक्रवेदी ने बताया कि फाइवर केबल डालने वाली हिमाचल की कंपनी का काम फिलहाल रोकवा दिया गया है। जहां फाल्ट हुआ है, वहां बारिश का पानी लगे होने की वजह से मरम्मत का कार्य आरंभ कराने में अभी वक्त लग सकता है। एक्सईएन ने बताया कि स्थिति को देखते हुए प्रभावित इलाकों में वैकल्पिक आपूर्ति कराई जा रही है। वहां खुसरो बाग उपकेंद्र से एक-एक घंटे की आपूर्ति इलाकावार कराई जाएगी।
विज्ञापन

जंफर टूटने से कई इलाकों में गुल रही बिजली
प्रयागराज। बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को शहर के कई इलाकों में जंफर टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे लूकरगंज, हिम्मतगंज, करेली के अलावा टैगौर टाउन और कीडगंज इलाकों में दिन में कई बार बिजली गुल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें