फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन 324 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Wed, 07 Oct 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को गंगापार के पांच ब्लॉकों से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 324 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में नामांकन कराए जाने से साफ हो गया है कि तीसरे चरण का चुनाव भी बेहद रोमांचक होगा। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1582 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए तमाम प्रत्याशी लंबा जुलूस और वाहनों का काफिला लेकर जिला पंचायत पहुंचे, जिसकी वजह से मेयोहाल चौराहा एवं कचहरी की ओर जाने वाले रास्त पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही और शहर के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


अब तक दो चरणों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोनों ही चरण में पहले दिन इतनी बड़ी संख्या में प्रत्याशी नामांकन कराने नहीं पहुंचे, जितनी भीड़ तीसरे चरण के नामांकन के पहले दिन जिला पंचायत में जुटी। गंगापार के बहरिया, मऊआइमा, फूलपुर, सोरांव एवं होलागढ़ ब्लॉक से 324 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला पंचायत परिसर और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लॉक मुख्यालयों में नामांकन हुआ।

नामांकन के लिए जिला पंचायत में सुबह से ही प्रत्याशियों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। दिन में 11 बजे तक चारों तरफ जुलूस और वाहनों का काफिल दिखने लगा। जिला पंचायत के सामने से निकलने वाली सड़क पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोक दिया गया था, सो मेयोहाल चौराहा, आनंद हॉस्पिटल चौराहा और मनमोहन पार्क चौराहा पर ट्रैफिक का लोड बढ़ गया। इससे कचहरी रोड, कटरा बाजार और स्टेनली रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोपहर तीन बजे तक यही हालत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें