फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: व्याख्याता लिखित परीक्षा में 318 अभ्यर्थी सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत व्याख्याता केमिकल इंजीनियरिंग, व्याख्याता ऑटो इंजीनियरिंग, व्याख्याता डेयरी इंजीनियरिंग और पुस्तकालयाध्यक्ष के 146 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार रात को जारी कर दिया। इसमें 318 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन

इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 13 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। सभी विषयों की परीक्षा में 2157 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 318 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार चयन परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्च न्यायालय में दाखिल विशेष अपील पर पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें