फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेश रावल को गुजरात से खींच लाया कुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
परेश रावल को गुजरात से खींच लाया कुंभ
विज्ञापन

0 उड्डयन मंत्री नंदी के यहां लिया दिन का भोजन
नोट...फोटो है
प्रयागराज। अभिनेता और गुजरात से भाजपा सांसद परेश रावल को भी कुंभ नगरी ने अपनी ओर खींच लिया। रविवार को प्रयागराज पहुंचे परेश रावल सोमवार की शाम को ही यहां से रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कुंभ नगरी का दर्शन करने के लिए साथ ही संगम स्नान भी किया।
विज्ञापन

परेश रावल टेंट सिटी भी गए। रविवार को रात्रि प्रवास उन्होंने टेंट सिटी में ही दिया। इस बीच तमाम लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद की। परेश रावल ने उन लोगों को निराश नहीं दिया। रविवार को सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने दोपहर का खाना बहादुरगंज स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास में ही लिया। यहां भी चुनिंदा लोगों को इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान कारोबारी लालू मित्तल, गौरव वीरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। शाम को पांच बजे वह फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता भी उनके साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें