फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम तिथि तक मुख्यालय को आधे केंद्रों की सूचना, चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम दिन 40 जिलों से ही आई केंद्रों की सूचना
विज्ञापन

0 30 नवंबर तक तय करके परीक्षा केंद्रों की सूची यूपी बोर्ड को भेजनी थी
0 बोर्ड मुख्यालय को आधे जिलों से नहीं मिली केंद्रों की सूची, चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब लगभग दो महीने का समय शेष है। इसके बावजूद केंद्र निर्धारण में लापरवाही बरती जा रही है। शासन की ओर से 30 नवंबर परीक्षा केंद्र तय किए जाने की अंतिम तिथि थी, लेकिन शुक्रवार को 75 जिलों में से सिर्फ 40 जिलों से केंद्रों की सूचना यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर आपलोड की जा सकी।
बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों एवं जिलाधिकारियों से परीक्षा केंद्रों की जानकारी व्यक्तिगत तौर पर फोन करके मांगी जा रही है। जिन्होंने सूचना नहीं भेजी उन्हें चेतावनी दी गई है। सचिव ने बताया कि चार दिसंबर को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षामंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक होने वाली है। बैठक को देखते हुए सभी जिलों से केंद्रों के बारे में आई आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद परीक्षा केंद्रों का विवरण जारी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों एवं संयुक्त शिक्षा निदेशकों से परीक्षा केंद्रों का विवरण तत्काल भेजने को कहा गया है। बताया कि समय से परीक्षा केंद्रों की जानकारी अपलोड नहीं करने वालों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की नाक के नीचे प्रयागराज में केंद्र तय नहीं
0 यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर बोर्ड मुख्यालय के नाक के नीचे प्रयागराज जिले के परीक्षा केंद्र ही अभी तय नहीं हो सके हैं। बोर्ड परीक्षा के केंद्रों को लेकर सबसे अधिक शिकायत प्रयागराज से ही आईं थीं। इस संबंध में बोर्ड की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी करके जवाब भी मांगा गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से अभी तक सूची उपलब्ध नहीं कराए जाने के संबंध में कहा जा रहा है कि कुंभ क्षेत्र के आसपास के विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के दौरान आवागमन में परेशानी न हो इसको ध्यान में रखकर कुछ केंद्रों में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें