फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के एडीसी बने मध्य वायु कमान के एयर मार्शल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति के एडीसी बने मध्य वायु कमान के एयर मार्शल
विज्ञापन

इलाहाबाद। वायुसेना के मध्य वायु कमान के एयर मार्शल श्याम बिहारी प्रसाद सिन्हा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का एडीसी (एड-डी-कैंप ) बनाया गया है। इसके पूर्व एयर मार्शल को राष्ट्रपति द्वारा इसी वर्ष परम विशिष्ट मेडल, 2011 में अति विशिष्ट सेवा मेडल एवं 2001 में वायुसेना मेडल से अलंकृत किया जा चुका है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं विंग कमांडर अरविंद सिन्हा केे मुताबिक एयर मार्शल सिन्हा ने जून 1979 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। जनवरी 2016 से वे मध्य वायु कमान के वायु अफसर कमांडिंग इन चीफ के पद पर कार्यरत है। मिग-21, मिराज-2000 तथा एसयू-30 एम के आई लड़ाकू विमानों को 3900 घंटे से अधिक उड़ाने का अनुभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें