फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसारण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी-जीजीआईसी को ही बनाएं अग्रसारण केंद्र
विज्ञापन

0 यूपी बोर्ड ने व्यक्तिगत परीक्षा के लिए पंजीकरण केंद्र बनाने को नियम जारी किए
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड सचिव ने 2019 की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा केलिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए केवल राजकीय विद्यालयों (जीआईसी-जीजीआईसी) को ही पंजीकरण और अग्रसारण केंद्र बनाए जाने का निर्देश दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि केंद्र निर्धारण के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अर्हता प्रमाण पत्रों की जांच के लिए केवल जीआईसी को केंद्र बनाया जाए। डीआईओएस इस संबंध में विद्यालयों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड करें।
विज्ञापन

सचिव की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 2018 की परीक्षा में कुछ प्रधानाचार्यों ने परीक्षार्थियों के अर्हता संबंधी मूल प्रमाण पत्र पत्रों की जांच कराने पर 83 हजार परीक्षार्थियों के आवेदन निरस्त करने पड़े थे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में राजकीय विद्यालय पर्याप्त संख्या में इसलिए दूसरे विद्यालयों को किसी भी हालत में केंद्र न बनाएं। बोर्ड की ओर से जारी दिशा निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि दूसरे प्रदेशों एवं बोर्ड के जो छा-छात्रा आवेदन कर रहे हैं, उनका बोर्ड के नियमानुसार कम से कम दो वर्ष का निवास होने का प्रमाण पत्र भी आवेदन के साथ संलग्न करें। सचिव ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि दूसरे बोर्ड के अनर्ह परीक्षार्थियों का किसी भी हालत में आवेदन अग्रसारित न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें