फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गठित होगा मीना मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गठित होगा मीना मंच
विज्ञापन

0 प्रदेश स्तर पर 20 मॉडल मीना मंच का गठन कर होंगे कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से प्रदेश के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच का गठन किया जाएगा। प्रत्येक विकास खंड के दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल मीना मंच के रूप में विकसित करने की योजना है। इसमें से 20 मॉडल को राज्य स्तर पर विकसित किया जाएगा।
सर्व शिक्षा अभियान की ओर से प्रदेश के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच का गठन बालिकाओं के नामांकन, ठहराव, अभिव्यक्ति क्षमता, नेतृत्व और कौशल का विकास करना है। सर्व शिक्षा अभियान की राज्य अपर परियोजना निदेशक राजकुमारी वर्मा की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि मीना मंच के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चयन में यह ध्यान रखा जाएगा कि छात्रों की कुल संख्या 60 से कम न हों। स्कूल में एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक जाति के नामांकन की बाहुल्यता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य परियोजना कार्यालय ने 15 जुलाई तक मीना मंच के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन करने के निर्देश दिए हैं। मीना मंच के गठन के साथ 25 जुलाई तक मॉडल मीना मंच का गठन पूरा करने, 30 जुलाई तक मॉडल मीना मंच की बैठक करने, 15 अगस्त तक मीना मंच और मीना कक्ष को विकसित करने को कहा गया है। साथ ही हर महीने की 10 तारीख को मीना मंच की कार्ययोजना का विकास करने, सितंबर में मॉडल मीना मंच की जनपद स्तर पर थियेटर कार्यशाला कराने और अक्तूबर से मीना मंच की ओर से नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें