फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायता प्रकोष्ठ, खेल मैदान पर बाहरी प्रतिबंधित, कैंपस

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं के लिए सहायता प्रकोष्ठ, एंटी रैगिंग दस्ता भी बना
विज्ञापन

इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए सहायता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसके साथ एंटी रैगिंग दस्ता भी बनाया गया है। विवि में अनुशासन संबंधित किसी भी तरह की कठिनाई होने पर छात्राएं इस सहायता प्रकोष्ठ हेल्पलाइन के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। छात्राओं का नाम गोपनीय रखा जाएगा। शारीरिक शिक्षा की अध्यक्ष प्रोफेसर अर्चना चहल की अध्यक्षता में सहायता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रो.शबनम हमीद, डॉ.लालसा यादव, डॉ.सरोज यादव, डॉ.पिंकी सैनी, डॉ.ज्योति मिश्रा एवं डॉ.शेफाली नंदन को इसका सदस्य बनाया गया है। इसी तरह प्रॉक्टर प्रोफेसर आरएस दुबे ने एंटी रैगिंग दस्ते का गठन किया है। इसमें शामिल सदस्यों के नाम एवं मोबाइल नंबर वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। छात्र-छात्राएं अपने संकायों के सदस्यों के फोन नंबर नोट करके किसी भी प्रकार की अनुशासनात्मक समस्या से अवगत करा सकते हैं।
00
विवि के खेल मैदान में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इविवि के विज्ञान संकाय स्थित खेल मैदान में सिर्फ विवि के छात्र की प्रवेश कर सकेंगे। इसमें बाहरी लोगों के प्रवेश एवं खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। कोई भी बाहरी व्यक्ति यहां प्रवेश और खेलता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

00

कैंपस
- इविवि बीए में प्रवेश ले चुके विद्यार्थी संबंधित विभागों में तत्काल नामांकन करा लें। कक्षाएं 10 जुलाई से शुरू होंगी।
- इविवि बीए द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थी तत्काल फीस जमा कर नामांकन कराएं। कक्षाएं 10 जुलाई से शुरू होंगी।
- इविवि भूगोल के शोध छात्र-छात्राएं, जिनके शोध पर्यवेक्षक सुपरन्यूमेरेरी के कारण परिवर्तित हुए हैं, वे नए शोध पर्यवेक्षक से शीघ्र संपर्क करें।
- इविवि बीए, बीएससी एवं बीकॉम भाग एक, दो एवं तीन सत्र 2017 के जो विद्यार्थी स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, अपना आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क के साथ 10 जुलाई तक संबंधित पटल पर जमा कर दें। जिन विद्यार्थियों को अंकपत्र न प्राप्त हुए हों, वे विवि की वेबसाइट से प्राप्त कर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

- इविवि दर्शनशास्त्र विभाग के ऐसे शोध विद्यार्थी जिन्होंने अपनी शोध प्रगति आख्या विभाग में जमा की है, वे 12 जुलाई को सुबह 11 बजे उपस्थित होकर सत्र 2017-18 के लिए फीस जमा करें।
- इविवि एलएलबी आनर्स तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर सत्र 2017-18 एवं एलएलएम तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं 11 जुलाई से प्रारंभ होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें