फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की 31 सड़कों की बदलेगी सूरत, केंद्र सरकार की मिली मंजूरी

Wed, 06 Jan 2021 12:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Road test review of new maruti suzuki dzire - फोटो : Amit Dwivedi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत जिले की 31 सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए मंजूरी मिल गई है। एक-दो दिनों में इसका पूरा विवरण भी जारी कर दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र की 31 सड़कों के कायाकल्प के लिए सितंबर में शासन के जरिये केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एससी त्रिवेदी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन



ये सड़के गंगापार और यमुनापार दोनों इलाके में हैं। सभी सड़कों की लंबाई और चौड़ाई दोनों अलग-अलग है। इसमें से एक दर्जन को छोड़कर बाकी सड़कें साढ़े पांच मीटर चौड़ी और 70 सेंटीमीटर मोटी बनाई जाएंगी। मोटाई में 50 सेंटीमीटर गिट्टी और डामर का मिश्रण होगा जबकि ऊपर की लेयर जो कि 20 सेंटीमीटर की होगी, वह पीसी यानी बारीक गिट्टी और डामर का मिश्रण होगी।


अभी तक ग्रामीण सड़कें 20 सेंटीमीटर ही मोटी होती थीं। जूनियर अभियंता रतन कुमार का कहना है कि जिन ग्रामीण सड़कों पर ज्यादा ट्रैफिक है वहां की सड़के मोटी बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें