फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के सराफा कारोबारी के कर्मचारियों से 30 लाख की लूट

Fri, 29 Jan 2021 09:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
लूट का छविचित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमहट पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रतापगढ़ जिले के सराफा कारोबारी प्रह्लाद खंडेलवाल के दो कर्मचारियों पन्नालाल और संतोष सोनी से तीस लाख रुपये लूट लिए। सूचना के बाद भी कोतवाली नगर पुलिस पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और रात भर घटना को दबाए रखा। शुक्रवार सुबह वारदात का पता चलने पर आईजी अयोध्या रेंज डॉ. संजीव गुप्ता व एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रह्लाद खंडेलवाल ने पन्नालाल और संतोष सोनी को 30 लाख रुपये देकर दिल्ली से जेवर खरीदने के लिए भेजा था। दोनों कर्मचारी बस से रात करीब आठ बजे सुल्तानपुर के पयागीपुर के पास पहुंचे और वहां से ई-रिक्शा पर बैठकर अमहट जा रहे थे। अमहट के पास से रात आठ बजे दिल्ली जाने के लिए वॉल्वो बस मिलती है।

ई-रिक्शा अमहट पुलिस चौकी के समीप हाईवे पर पहुंचा था, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और असलहा दिखाकर तीस लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट की घटना के बाद पन्नालाल और संतोष सोनी ने इसकी जानकारी प्रह्लाद सोनी को देते हुए कोतवाली नगर पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उसके बाद प्रह्लाद ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि कर्मचारी की तहरीर पर लूट का केस दर्ज किया गया है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें