फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 295 ने कराया पंजीकरण, 127 युवाओं को मिला रोजगार

Sat, 20 Jan 2024 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। ब्लॉक परिसर में आयोजित रोजगार मेले में शुक्रवार को 127 युवाओं को रोजगार मिला। यहां कुल 295 युवाओं ने पंजीकरण कराया। साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए गए।
विज्ञापन

आईटीआई, कौशल विकास मिशन और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया। उन्होंने युवाओं से डिग्री के साथ कौशल पर भी जोर देने के लिए कहा। यहां कुल आठ कंपनियां पहुंचीं।
इन कंपनियों के स्टॉल पर पहुंचकर युवाओं ने जानकारी हासिल की। आवेदन के बाद अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। जो अभ्यर्थी मानकों पर खरे उतरे उनका चयन कर लिया गया। यहां कुल 127 युवक और युवतियों का अलग-अलग कंपनियों में चयन हुआ।
विज्ञापन

इन लोगों को नियुक्तिपत्र दिया गया। जिन युवाओं का चयन नहीं हो पाया इन लोगों से ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने निराश न होने की अपील की। आने वाली तिथियों में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में आवेदन करने के लिए कहा। संयुक्त निदेशक एके राणा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। इस दौरान बीडीओ, कमल सिंह, एसआर कृष्णा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें