इन ट्रेनों का जंक्शन पर नहीं है ठहराव
12393/12394 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, 12329/12330 सियालदाह-आनंद विहार पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति, 12379/12380 सियालदाह-अमृतसर, 20501/20502 अगरतला-नई दिल्ली राजधानी, 12259/12260 बीकानेर-सियालदाह दुरंतो एक्सप्रेस, 12313/12314 सियालदाह-नई दिल्ली राजधानी, 20839/20840 रांची-नई दिल्ली राजधानी, 09447/09448 पटना-अहमदाबाद, 12825/12826 रांची-आनंद विहार, 12819/12820 भुवनेश्वर-आनंद विहार ओडिशा संपर्क क्रांति, 12273/12274 हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस, 12281/12282 भुवनेश्वर-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, 12367/12368 भागलपुर-दिल्ली विक्रमशिला एक्सप्रेस।
इन ट्रेनों के ठहराव का भेजा गया है प्रस्ताव
12313 /12314 सियालदाह-नई दिल्ली राजधानी, 20839/20840 रांची-नई दिल्ली राजधानी, 12367/12368 भागलपुर-दिल्ली विक्रमशिला एक्सप्रेस, 12329/12330 सियालदाह-आनंद विहार पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति, 12379/12380 सियालदाह-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 12825/12826 रांची-आनंद विहार, 12819/12820 भुवनेश्वर-आनंद विहार ओडिशा संपर्क क्रांति, 09447/09448 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस।
अब कानपुर नहीं, गोविंदपुरी में होगा 12 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव
प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन से कानपुर जाने वाली 12 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव अब कानपुर सेंट्रल की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर होगा। 24 जुलाई से 29 जुलाई के मध्य गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, बनारस-ओखा समेत 12 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा।
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अधीन आने वाला गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। 22 मई को ही पीएम मोदी ने गोविंदपुरी समेत 103 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। अब इसी कड़ी में उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों के अत्याधिक लोड को देखते हुए 12 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया है।
यहां जिनका ठहराव होगा, उसमें 12379/12380 सियालदाह-अमृतसर, 12329/12330 सियालदाह-आनंद विहार, 12443/12444 हल्दिया-आनंद विहार, 12395/12396 अजमेर-राजेंद्र नगर, 22969/22970 बनारस-ओखा, 12581/12582 बनारस/बलिया-नई दिल्ली, 22449/22450 गुवाहाटी-नई दिल्ली, 12315/12316 कोलकाता-उदयपुर सिटी, 14619/14620 अगरतला-फिरोजपुर कैंट, 22427/22428 बलिया-आनंद विहार, 12987/12988 सियालदाह-अजमेर एवं 12801/12802 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस शामिल है।