रोपवे, रिवर फ्रंट कॉरिडोर का तैयार हो रहा प्रस्ताव
संगम पर रोपवे, यमुना नदी के सात घाटों पर रिवर फ्रंट कॉरिडोर, त्रिवेणी पुष्प समेत कई निर्माण कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इनके लिए अलग से बजट की मांग की जाएगी।
विधि विवि के लिए मिले 103 करोड़, जल्द होगा निर्माण
राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लिए बजट में 103 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जल्द ही काम शुरू होने के साथ इसमें तेजी आने की उम्मीद जगी है।
झलवा में 25 एकड़ में आधुनिक सुविधाओं वाले लॉ यूनिवर्सिटी का निर्माण कराया जाना है। इस पर कुल 300 करोड़ रुपये लागत आने की उम्मीद है। इसके लिए जमीन की बाउंड्री भी करा ली गई है लेकिन जमीन के एक हिस्से को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इसकी वजह से काम बीच में रोक दिया गया।
यूनिवर्सिटी का आकार क्या होगा और उसमें कौन-कौन सी सुविधाएं होंगी इसे लेकर विशेषज्ञ संस्था की मदद ली जाएगी, लेकिन इसके लिए सर्वे की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई। हालांकि, अब जल्द ही विवाद दूर होने के दावे किए जा रहे हैं। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि छोटे से हिस्से को लेकर विवाद है। 10 दिन में उसका समाधान करा लिया जाएगा। ऐसे में बजट में 103 रुपये का प्रावधान किए जाने से काम में तेजी तथा जल्द निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जगी है।