बाघराय के देवगलपुर कुटुलिया में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ज?
- फोटो : PRATAPGARH
बाघराय इलाके में मंगलवार भोर में 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में वह घायल हो गया। बाइक पर उसके साथ रहा साथी भाग निकला। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
बाघराय थाने के एसओ मंगलवार भोर में करीब तीन बजे गश्त पर निकले थे। देवगलपुर पुलिया पर भोर में उन्हें सामने से एक लाल अपाची आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार लोगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान बाइक सवार गिर पड़े। एक युवक अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। पुलिस दूसरे युवक के पास पहुंची तो उसके पैर में गोली लग गई थी। पुलिस उसे बाघराय सीएचसी ले गई, जहां से उसे चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक पंकज उर्फ पक्का पासी पुत्र शिवप्रसाद पासी निवासी गोगौरी है। जिला अस्पताल के बाद उसे एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंकज पासी उर्फ पक्का पासी अपराधी किस्म का व्यक्ति है। गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर होने के साथ ही उस पर 25000 का इनाम है। उसके पास से तलाशी में एक पिस्टल व दो कारतूस व दो खोखे के साथ बाइक बरामद की गई। उधर पुलिस ने साथ में रहे दूसरे युवक की तलाश में हर संभावित जगह पर दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चला।
बाघराय के साथ ही प्रयागराज में भी है पंकज पर गंभीर मुकदमे
थाना क्षेत्र के गोगौरी गांव निवासी पक्का पासी उर्फ पंकज पर 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से चार मुकदमे जनपद प्रयागराज के थाना होलागढ़ में दर्ज हैं। बाघराय में उस पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें से दो हत्या, गैंगस्टर एक्ट वबऌक मुकदमा धारा 308 के तहत दर्ज है। उसका क्षेत्र में दबदबा भी है। पंकज इन दिनों जिलाबदर भी चल रहा था। उसने 2015 में सरायबबुइन गांव में लालाराम सरोज की हत्या की थी।
11 दिसंबर 2016 को कमासिन बाजार में बीडीसी सदस्य व तिवार ी महमदपुर प्रधान पति राजेश सिंह की भी निर्मम हत्या की थी। 2015 में ही बाघराय पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया था। 2019 में पंचमहुआ गांव के भाजपा बूथ अध्यक्ष सुभाष प्रजापति को भी जमकर मारा पीटा था। इसका भी 308 धारा के तहत मुकदमा बाघराय में पंजीकृत है।
बाघराय के देवगलपुर कुटुलिया में पुलिस मुठभेड़ में घायल जमीन पर पड़ा बदमाश।- फोटो : PRATAPGARH