फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पकड़ा गया

विज्ञापन
ोतवाली पुलिस द्वारा धराया पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश वकील उर्फ इशराक अहमद। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा
विज्ञापन

तमंचा कारतूस बरामद, पान एजेंट को लूटने की घटना में चल रहा था फरार
भुभुआर टाइनी शाखा में फायरिंग व लूटपाट करने में भी था शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पुलिस मुठभेड़ में कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पकड़ा गए युवक ने पान एजेंट के साथ हुई लूट व हत्या में शामिल था। उसने भुभुआर टाइनी शाखा में घुसकर फायरिंग व लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल का दावा है कि गुरुवार की रात वांछित बदमाशों की तलाश में स्वॉट टीम के साथ वह निकले हुए थे। भुलियापुर ईदगाह के पास एक युवक खड़ा था। पुलिस की गाड़ी देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वह फायर करते हुए भागा। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए वकील उर्फ इशराक पुत्र इसरार निवासी पूरे गोलिया स्टेशन रोड ने बताया कि जेल में बंद बाबर ने बलिया के पान एजेंट के बारे में बताया था। सात जून को शेबू, बाबर समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर पान एजेंट मनोज चौरसिया की गोली मारकर हत्या कर रुपये लूट लिए थे। शेबू के साथ मिलकर नगर कोतवाली के ही भुभुआर स्थित टाइनी शाखा में घुसकर मारपीट व रुपये लूटने के लिए फायरिंग की थी। शेबू के साथ तीन साथी और भी थे। जिन्हें वह नहीं जानता। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें