25 laks pilgrimc took a bauth in sangam on on the evening of Makar Sankranti
- फोटो : CITY DESK
संक्रांति के उपलक्ष्य में लगे शिविर, दिन भर संतों-भक्तों ने बटोरा पुण्य
प्रयागराज। सूर्य भले ही आधी रात 2:07 बजे मकर राशि पर पहुंचे, लेकिन संगम में मकर स्नान पर्व की डुबकी मंगलवार को ही शुरू हो गई। दूर-दराज के इलाकों से आए बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी स्नान कर दर्शन, पूजन और दान कर पुण्य बटोरा। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर मेला प्रशासन ने मंगलवार की शाम तक संगम में 25 लाख से अधिक भक्तों से डुबकी लगाने का दावा किया।
मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए मंगलवार को ही माघ मेला क्षेत्र में अन्नक्षेत्र खुल गए। जगह-जगह शिविरों में अन्न दान, वस्त्र दान दिन भर चला। संतों, संन्यासिनियों के अलावा भक्तों ने संगम पर स्नान के साथ ही दान किया। सुलेमसराय में भी शिविर लगाया गया। यहां दिन भर तिलकुट व तिल से बनी अन्य वस्तुओं का दान किया जाता रहा। जगदीश रैंप के पास महामंडलेश्वर प्रेम दास महाराज के बालाजी आश्रम शिविर में अन्नक्षेत्र शाम को चालू हुआ। यहां शिविर के भीतर से लेकर सड़क की पटरियों तक प्रसाद के लिए कतारें लगी रहीं।
इसी तरह त्रिवेणी मार्ग पर मेला प्रशासन कार्यालय से पहले ऊं नम: शिवाय के अलावा मोरी मार्ग, दंडी स्वामी नगर व त्रिवेणी मार्ग पर बाबा रामकेवल दास, शारदानंद महाराज के शिविरों में भी अन्न-वस्त्र दान किया गया। संगम नोज पर स्नान के साथ ही तिल, गुड़ व खिचड़ी के दान ीक होड़ मची रही।
प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में मकर संक्रांति के एक दिन पहले मंगलवार को संगम तट पर स्नार्थियों ?- फोटो : CITY DESK