दिवाली के बाद से ही ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। इस वजह से सभी नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। अब छठ मनाने के बाद शुक्रवार से वापसी करने वाले लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हो जाएगी। प्रयागराज से ज्यादातर भीड़ दिल्ली एवं मुंबई रूट की ट्रेनों में ही है। इस बीच रेलवे ने कुछ और स्पेशल ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी जारी की है।
दिवाली और छठ के मौके पर इस बार उत्तर मध्य रेलवे ने रिकाॅर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाईं। बीते सात दिनों में 242 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा चुका है। खास बात यह है कि इनके अतिरिक्त 40 स्पेशल ट्रेनें एनसीआर के स्टेशनों से ही शुरू हुई हैं।
विज्ञापन
दिवाली के बाद से ही ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। इस वजह से सभी नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। अब छठ मनाने के बाद शुक्रवार से वापसी करने वाले लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हो जाएगी। प्रयागराज से ज्यादातर भीड़ दिल्ली एवं मुंबई रूट की ट्रेनों में ही है। इस बीच रेलवे ने कुछ और स्पेशल ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी जारी की है।
भागलपुर से आनंद विहार के लिए गाड़ी (संख्या 03401) का संचालन नौ एवं 10 नवंबर को होगा। वहीं, 03402 आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल 10 एवं 11 नवंबर को वाया प्रयागराज चलेगी। भागलपुर से सुबह 6:45 बजे चलने के बाद ट्रेन शाम 7:45-7:50 बजे प्रयागराज और सुबह सात बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसी तरह आनंद विहार से सुबह 10 बजे चलने के बाद ट्रेन रात 9.00-9.05 बजे प्रयागराज एवं अगली सुबह 10:30 बजे भागलपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, हर बुधवार को जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से दानापुर के लिए चल रही स्पेशल अब 13 की जगह 20 नवंबर तक चलेगी। वापसी में दानापुर से हर बृहस्पतिवार को चलने वाली इस ट्रेन का संचालन 14 की जगह 21 नवंबर तक होगा।