फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एटीएम कैश ट्रे में छेड़छाड़ कर निकाले 24 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसेनगंज स्थित यूनियन बैंक के एटीएम के कैश ट्रे में क्लिप लगाकर 24 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह रकम 27 अक्तूबर से 16 नवंबर के बीच कई बार में निकाली गई। मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो युवकों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कटघर निवासी भारत केशरी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की जानसेनगंज शाखा के मैनेजर हैं। उनका आरोप है कि जानसेनगंज स्थित आशा कंपनी के सामने बैंक का एटीएम है। इसमें अराजक तत्वों ने छेड़खानी कर 24 हजार रुपये निकाल लिए। एटीएम में कैश मिलान करने पर इसकी जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दो युवक एटीएम के कैश डिस्पेेंसर से छेड़खानी कर रुपये निकाले।
वहीं, पुलिस जांच में पता चला है कि कैश डिस्पेेंसर में क्लिप फंसाकर पहले नकदी की निकासी बाधित की जाती है। इस पर रुपये निकालने के लिए आया युवक तकनीकी गड़बड़ी मानकर लौट जाता है। इसके बाद आरोपी क्लिप निकालकर रुपये निकाल लेते हैं। कोतवाली प्रभारी रोहित कुमार तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये दोनों आरोपियों को पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें