ऑल इंडिया कराते - डू फेडरेशन द्वारा 33rd नेशनल कराटे चैंपियनशिप प्रयागराज के 24 खिलाड़ियों का
ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन की ओर से 33वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ के अग्रसेन धाम में रविवार को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रयागराज के 24 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। अंडर-आठ बालिका वर्ग में डिंपल कदम व हिंदा फातिमा, अंडर-10 में मान्या जायसवाल, समृद्धि केसरवानी व अनुश्री गुप्ता, अंडर-12 में अरहमा तारिख, समृद्धि चौरसिया, स्निग्धा गुप्ता व सिद्धि टंडन, अंडर-16 में ह्यूमन साहू और सीनियर वर्ग में एंजेल सोनकर व महिमा श्रीवास्तव शामिल हैं। बालक वर्ग में प्रखर विनायक सिंह, लोकेश तिवारी, सार्थक चौरसिया, कार्तिकेय चौरसिया, आराध्य अंबेडकर, आर्यन वर्मा, ईशांत सिंह, नैतिक कदम, शिखर चौरसिया, अर्जित व सीनियर वर्ग में सात्विक शांगलू दमखम दिखाएंगे। खिलाड़ियों की टीम शनिवार को रवाना हो गई। टीम की कोच स्मृति शांगलू व मैनेजर शोजब रिजवी हैं।