फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड एएनएम के खाते से 24.5 लाख उड़ाए, शाखा प्रबंधक सहित तीन नामजद

Wed, 06 Jan 2021 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
बैंक धोखाधड़ी - फोटो : pixabay
विज्ञापन
बैंक आफ बड़ौदा की शाखा बहरिया में स्थित एक रिटायर्ड एएनएम के खाते से जालजासों ने एक ही दिन में 24.5 लाख रुपये उड़ा दिए। रिटायर्ड एएनएम जब बैंक पहुंची तो रुपये निकालने की जानकारी हुई। एएनएम की तहरीर पर पुलिस ने बैंक मैनेजर सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन


 बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर निवासी गीता शर्मा पत्नी लालजी शर्मा स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं। अभी कुछ माह पहले वह विभाग से रिटायर्ड हुईं हैं। गीता शर्मा ने बहरिया स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में खाता खुलवाया था। उसमें रिटायरमेंट से मिला पैसा जमा था। गीता के खाते से 24 दिसंबर को दो चेक लगाकर 15 लाख और साढ़े नौ लाख ट्रांसफर कर लिए गए।

जांच में पता चला कि कुलदीप सिंह ने बैंक आफ बड़ौदा की शाखा नैनी में चेक लगा कर अपने खाते में 15 लाख और अनिल मौर्य ने बंधन बैंक की शाखा प्रतापगढ़ में साढ़े नौ लाख रुपये का चेक लगा रकम अपने खाते में रकम ट्रांसफर की। गीता शर्मा ने बताया कि जिन चेक का प्रयोग दिखाया गया, वह उनके पास पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


उनकी तहरीर पर बहरिया शाखा प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बैंक आफ बड़ौदा शाखा बहरिया के प्रबंधक शिवाकांत ने बताया कि जालसाजों ने चेक का क्लोन तैयार करके रकम निकाली है। जालसाजों ने खाताधारक के मोबाइल को भी हैक कर रखा था। इंस्पेक्टर बहरिया राकेश कुमार ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें