फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन खुलने के बाद एक साथ नहीं होगा 235 ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक डाउन खत्म होने के बाद यात्री रेल संचालन शुरू होगा या नहीं यह अभी भले ही तय न हो लेकिन रेल प्रशासन यात्री ट्रेन शुरू करने की तैयारियों में लगा हुआ है। बुधवार को अमर उजाला फेसबुक पर डीआरएम प्रयागराज ने कहा कि यात्री रेल संचालन शुरू करने का निर्णय रेलवे बोर्ड को लेना है लेकिन इतना तय है कि जब भी रेल संचालन शुरू होगा तब मंडल में संचालित सभी 235 ट्रेनों का संचालन एक साथ शुरू नहीं होगा। ट्रेनों का संचालन चरणवद्ध तरीके से ही शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

डीआरएम ने बताया कि इन दिनों हमारा फोकस मालगाड़ी एवं पार्सल ट्रेनों को चलाए जाने को लेकर है। वर्तमान समय मंडल में नियमित रूप से 150 मालगाड़ी एवं दर्जन भर पार्सल ट्रेनों की आवाजाही हो रही है। संपूर्ण मंडल में जो रेलकर्मी काम कर रहे हैं वहां सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। प्रयागराज मंडल ने 40 आइसोलेशन कोच भी तैयार किए हैं। इन सभी कोचों के कुल चार रैक तैयार किए जाएंगे। रेल संचालन शुरू होने के बाद की तैयारियों के जवाब में उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर में आने वाले सभी यात्रियो को मास्क पहनना होगा। अगर यात्री के पास मास्क नहीं है तो उसे कुछ शुल्क के साथ स्टेशन परिसर में ही मास्क उपलब्ध करवाया जाएगा। जंक्शन पर लगे सभी वाटर बूथ पर नलों को थोड़ा दूूर किया जाएगा। इसके अलावा 50 से ज्यादा सैनिटाइजेशन डिस्पैसिंग यूनिट भी बनाई गई है। नलों के पास फुट ऑपरेटेड सोप डिस्पैसिंग यूनिट लगाई जाएगी। ताकि अपने पैर के प्रयोग से ही यूनिट से सोप निकाले और अपने हाथ धो ले। इसी तरह से वाटर डिस्पैसिंग यूनिट भी स्टेशनों पर लगाए जाने की तैयारी है। ट्रेन संचालन के दौरान वाणिज्य एवं सुरक्षा कर्मी मास्क एवं सैनिटाइजर के साथ ही ड्यूटी करेंगे। प्लेटफार्म पर भीड़ न बढ़े इसके लिए सरकुलेटिंग एरिया में लोगों के खड़े होने के लिए कुछ स्पॉट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें