सोरांव -- अध्यक्ष पद के लिए अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने हुए अधिवक्ता राम प्रसाद पटेल
19 जून को होने वाले सोरांव बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंगलवार को 22 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए 3, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 2, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए 3, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 2, पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए एक, कोषाध्यक्ष पद के लिए 2, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए एक, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए 2, महामंत्री पद के लिए 6 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। उक्त जानकारी चुनाव अधिकारी गामा लाल यादव व शशिकांत शुक्ला ने दी।