फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया अतीक और दिलीप मिश्रा के 22 गुर्गे चिह्नित, गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

Sat, 05 Jun 2021 03:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • कोरोना संक्रमण कम होने के बाद माफिया के खिलाफ फिर शुरू होगा अभियान 
विज्ञापन
prayagraj news : माफिया अतीक अहमद और दिलीप मिश्रा (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के दौर में अभियान ठंडा पड़ने के बाद अब माफिया के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई शुरू होने वाली है। पुलिस ने अतीक अहमद और बच्चा पासी गिरोह के ऐसे 22 गुर्गों को चिह्नित किया है जो पर्दे के पीछे से माफिया के लिए काम कर रहे हैं। आपराधिक रिकार्ड से लेकर इनके कारोबार व मौजूदा गतिविधियों की जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि इनके खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


जिले में चिह्नित माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई। उनके गिरोह के सक्रिय सदस्यों के खिलाफ भी संपत्ति जब्तीकरण, ध्वस्तीकरण व अन्य कार्रवाई हुई। लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद से मामला ठंडा पड़ गया। कोरोना का कहर कम होने के बाद से शासन की ओर से माफिया के खिलाफ अभियान फिर से शुरू करने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद जिला पुलिस ने अतीक व बच्चा पासी के 22 गुर्गोँ को चिह्नित किया। कई सफेदपोश भी निशाने पर अगली स्लाइड में पढ़ें...

पूर्व सांसद अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनमें से ज्यादातर ऐसे हैं जिनका नाम पिछले कई सालों से आपराधिक वारदातों में नहीं आया। लेकिन पर्दे के पीछे रहकर वह माफिया के लिए गोरखधंधा संचालित करते आ रहे हैं। मसलन अवैध प्लाटिंग, रंगदारी, जमीन कब्जाने जैसे काम वह माफिया के लिए करते रहे। ऐसे लोगों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। एक अफसर ने बताया कि चिह्नित गुर्गों की मौजूदा गतिविधियों से लेकर उनके कारोबार व आर्थिंक साम्राज्य की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों में उनकी आय का क्या स्रोत रहा और जो संपत्तियां उन्होंने बनाई, उनके लिए धन कहां से आया। 
विज्ञापन

prayagraj news : माफिया दिलीप मिश्र। - फोटो : prayagraj

कई सफेदपोश भी निशाने पर

एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चिह्नित गुर्गों में कई ऐसे भी हैं जो मौजूदा समय में सफेदपोश बने घूम रहे हैं। मसलन कौशांबी का एक जिला पंचायत सदस्य बच्चा पासी गैंग का सदस्य है। उसके आपराधिक मुकदमों की फेहरिस्त तो  इतनी लंबी नहीं है लेकिन जानकारी मिली है कि बच्चा के नाम पर चल रही अवैध प्लाटिंग का कर्ता-धर्ता वही है। इसी तरह अतीक के लिए काम करने वाला करेली का एक तथाकथित प्रॉपर्टी डीलर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें