फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदन विद्यालय में 2148 शिक्षकों की भर्ती होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में 2148 शिक्षकों की होगी भर्ती
विज्ञापन

0 शैक्षणिकएवं गैर शैक्षणिक मिलाकर 2370 पदों पर मांगे गए आवेदन
0 10 जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया, पांच से 10 सितंबर के बीच परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। देश भर में फैले जवाहर नवोदय विद्यालयों में 2148 शिक्षकों के पदों पर भर्ती होगी। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जारी पदों की भर्ती में 430 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), 1154 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) एवं 564 विविध श्रेणी के शिक्षक के पद शामिल हैं।
इसके साथ नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक पदों के साथ गैर शैक्षणिक के असिस्टेंट कमिश्नर, फीमेल स्टॉफ नर्स, लीगल असिस्टेंट, कैटरिंग असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट और लोवर डिवीजन क्लर्क के पदों पर भी भर्ती निकाली है। समिति की ओर से इस प्रकार कुल 2370 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो रही है। आवेदन की अंतिम तिथि नौ अगस्त तय की गई है। शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि पांच से 10 सितंबर के बीच तय की गई है। अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

घोषित पदों का विवरण
0 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)---- 1154 पद
0 परा स्नातक शिक्षक (पीजीटी)---- 430 पद
विविध विषय शिक्षक ---------- 564 पद
(संगीत, कला, पीईटी पुरूष, पीईटी महिला और लाइब्रेरियन )
0 लोवर डिवीजन क्लर्क--- 135 पद
0 फीमेल स्टाफ नर्स---- 55 पद
0 कैटरिंग असिस्टेंट--- 26 पद
0 असिस्टेंट कमिश्नर---05 पद
0 लीगल असिस्टेंट--- 01 पद
शैक्षिक योग्यता
0 नवोदय विद्यालय समिति ने पीजीटी के लिए किसी मान्यता प्राप्त विवि एवं शिक्षण संस्थान से एमए, एमएससी अथवा एमकॉम में 50 फीसदी अंक के साथ परीक्षा पास होना अनिवार्य है, इसके साथ अभ्यर्थी को बीएड पास होना चाहिए।
0 टीजीटी के लिए आवेदन करने वालों के पास एनसीईआरटी की ओर से संचालित रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से चार वर्ष का डिग्री कोर्स अथवा किसी मान्यता प्राप्त विवि से संबंधित विषय में 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक के साथ बीएड होना अनिवार्य है।
0 संगीत शिक्षक के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास राज्य सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त किसी संगीत संस्थान से स्नातक अथवा समकक्ष की डिग्री अथवा मान्यता प्राप्त विवि से संगीत में स्नातक के साथ बीएड होना चाहिए।
विज्ञापन

0 कला शिक्षक केलिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास दसवीं के बाद संबंधित विषय में पांच वर्षीय डिप्लोमा अथवा किसी मान्यता प्राप्त विवि से संबंधित विषय में स्नातक के साथ बीएड होना चाहिए।
0 कैटरिंग असिस्टेंट, लाइब्रेरियन पद के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता है।
महत्वपूर्ण तिथियां
0 ऑनलाइन आवेदन का शुभारंभ - 10 जुलाई से
0 ऑनलाइन शुल्क जमा करने का शुभारंभ- 10 जुलाई
0 आवेदन की अंतिम तिथि-- नौ अगस्त
0 शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि-- 12 अगस्त
0 परीक्षा की संभावित तिथि- पांच से 10 सितंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें