फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 26 से 31 अगस्त तक चलेंगी 148 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम 26 से 31 अगस्त तक रोजाना 148 अतिरिक्त बसों के ट्रिप संचालित करेगा। इस दौरान प्रयागराज से लखनऊ मार्ग पर हर दिन बसों के सर्वाधिक 34 अतिरिक्त फेरे लगेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा अयोध्या मार्ग पर 20, कानपुर व वाराणसी मार्ग पर 24-24, जौनपुर-गोरखपुर मार्ग पर 26 तथा मिर्जापुर व बांदा मार्ग पर 10-10 अतिरिक्त ट्रिप की व्यवस्था की गई है।
त्योहार के दौरान निर्बाध बस सेवा सुनिश्चित करने के लिए निगम ने चालकों, परिचालकों और कार्यशाला कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। 26 से 31 अगस्त के दौरान छह दिन लगातार उपस्थित रहकर कम से कम 1,800 किमी सेवा देने वाले चालकों और परिचालकों (संविदा चालकों सहित) को 1,200 रुपये का एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा, 1800 किमी से अधिक की दूरी तय करने पर संविदा चालकों व परिचालकों को 55 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त मिलेंगे, बशर्तें छह दिनों की प्रोत्साहन अवधि में सेवा का लोडफैक्टर 64 प्रतिशत से अधिक हो। वहीं, डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यशाला के कर्मचारियों को भी लगातार छह दिन उपस्थित रहने पर 500 रुपये का एकमुश्त इंसेंटिव दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें