फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहियों से धुआं उठा तो धनेटा फाटक पर रोकी जनसेवा

विज्ञापन
पहियों से धुआं उठा तो धनेटा फाटक पर रोकी जनसेवा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। अमृतसर से सहरसा जा रही जनसेवा एक्सप्रेस की बोगी में पहिये की सपोर्टिंग प्लेट से धुआं उठने पर ट्रेन को धनेटा फाटक के पास पौने चार घंटे तक रोकना पड़ा। क्षतिग्रस्त बोगी को हटाकर ट्रेन को पास कराया गया। इस दौरान दो एक्सप्रेस समेत पांच गाड़ियां आसपास के स्टेशन पर रोकी गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पौने छह बजे अमृतसर से सहरसा जा रही डाउन जनसेवा एक्सप्रेस नगरिया सादात रेलवे स्टेशन से गुजरी तो ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने गार्ड से चौथी बोगी के पहिये की सपोर्टिंग प्लेट से तेज धुआं निकलते देखा। उन्होंने वाकी-टाकी से ट्रेन के गार्ड को मेसेज किया तो ट्रेन को धनेटा फाटक और रेलवे स्टेशन के बीच रोक दिया गया। मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पीछे के क्षतिग्रस्त कोच को ट्रेन से हटाकर धनेटा रेलवे स्टेशन पहुंचाने और यात्रियों को अन्य बोगियों में एडजस्ट कराने में तकरीबन पौने चार घंटे का वक्त लग गया। इस बीच आशंकाओं के चलते ट्रेन के सैकड़ों यात्री परेशान रहे। रात 9.25 बजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान डाउन डबल डेकर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें